
प्लेसमेंट@इम्पलायमेण्ट व्यूरो व गाइडेंस सेल
समन्यवकः डा0 अजेय कुमार गुप्ता
Placement/ Employment Bureau and Guidance Cell Website of the University
विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग में स्थित उद्यमिता एंव व्यवसाय विकास केन्द्र पर स्थापित प्लेसमेंट@इम्पलायमेण्ट व्यूरो व गाइडेंस सेल वेब आधारित, स्टेट आॅफ दी आर्ट, एक अत्यंत आधुनिक आॅनलाइन रोजगार पंजीयन व प्लेसमेण्ट व्यवस्था है। इसके अन्तर्गत विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले समस्त छात्रों को अपनी योग्यताओं व विशिष्टताओं को आॅनलाइन व रीयलटाइम में स्वमेव दर्ज करने, समय समय पर परिमार्जित करने व सूचनाओं को अपने रोजगार के दृष्टिकोण से 24$7 अपग्रेड करते रहने की सुविधा होगी। इसका प्रयोग छात्रों के साथ साथ दुनिया भर के रोजगारदाता भी अपने मन माफिक चुनाव के आॅकड़ों को जाॅचते रहने के लिए निरंतर करते रहेंगे।
विश्वविद्यालय में उपरोक्त डाटाबेस के आधार पर विभिन्न कंपनियों को प्लेसमेंट हेतु समय समय पर आमंत्रित करना, नियुक्ति की जटिलताओं को सरल बनाकर नियोक्ता एव नियोक्ति के बीच समस्त दूरियों को सीमित करते हुए रोजगार के सर्वोत्तम अवसर योग्यतानुसार निरंतर छात्रों व नियोक्ताओं को उपलब्ध कराते रहना इस गाइडेंस सेल का प्रमुख कार्य व लक्ष्य होगा।
वीडियो कांफ्र्रेसिंग, आॅनलाइन इन्टरफेस, रोजगार कार्यालय व नौकरी डाॅटकाम जैसे संस्थानों के साथ जुड़कर केन्द्र द्वारा विश्वविद्यालय में एक आधुनिक प्लेसमेंट@इम्पलायमेण्ट व्यूरो व सेल्फ इम्पलायमेण्ट विजनेस गाइडेंस सेल की सभी सुविधाएं एक ही स्थान से प्रदान करने, डाटाबेस तैयार करने व तत्संबधी नेटवर्क तैयार कर इसका व्यापक उपयोग अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कर पाना इस महत्वाकांक्षी योजना के मुख्य लक्ष्य है।
.



